👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिन पहले कार्तिक पूर्णिमा मेले में झूले पर हुई युवक की मौत के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद के थाना दयालपुर के गांव अटोली निवासी गोपाल कुमार कार्तिक पूर्णिमा मेले में झूला झूल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मेले में झूले पर हार्ट अटैक आने से युवक की मौत हुई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























