हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला पंचायत हापुड़ ने जनपद हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में सुर्खियां बटोरने के लिए मेले का कई बार उद्घाटन करा दिया। वाहवाही की चाह में ऐसा कदम उठाने वाले जिला पंचायत की अब सभी जगह किरकिरी हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि मेले के कई बार हुए उद्घाटन में जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर स्वयं मौजूद रही। अब यह कारनामा जिला पंचायत ने क्यों किया इसका जवाब तो जिला पंचायत के पास ही है। गढ़ मेले के सदर गेट की ही बात करें तो यहां उर्जा राज्यमंत्री, मंडलायुक्त, डिप्टी सीएम तक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एक ही मेले का कई बार उद्घाटन होने से हर कोई हैरत में है।
तीर्थ नगरी में लगे कार्तिक गंगा मेले का चार नवंबर दिन शुक्रवार को उर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मेले के सदर गेट पर फीटा काटकर उद्घाटन किया। जिला पंचायत ने मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे से भी शुक्रवार को ही सदर गेट पर फीटा कटवाकर उद्घाटन कराया। एक ही दिन में दो बार उद्घाटन तो हो गया लेकिन यह सिलसिला आगे भी जारी रहा और मेले का बार-बार उद्घाटन होता गया। जिला पंचायत ने मीडिया में छाने के लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यंत्री ब्रजेश पाठक से रविवार को सदर गेट पर फीटा कटवाकर उद्घाटन कराया जबकि उर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र और कमिश्नर तो पहले ही इसका उद्घाटन कर चुके हैं जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर भी मौजूद रही। वहीं कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भी जिला पंचायत की अगुवाई में चल रहे मेले का उद्घाटन किया। बता दें कि रविवार को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी मेले का उद्घाटन किया। गढ़ कार्तिक मेले के इतने उद्घाटन होने से एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है।
जिला पंचायत द्वारा आयोजित मेले में बार-बार हुए उद्घाटन से एक बात स्पष्ट है कि विभाग का ध्यान क्षतिग्रस्त सड़कों, श्रद्धालुओं की सुविधा से ज्यादा फीता और सुर्खियों में छाने का है। आप जिला पंचायत के इस कारमाने को किस तरह देखते हैं नीचे कमेंट जरुर करें और इस वीडियो को शेयर जरुर करें।





















