हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जीएसटी चोरी की आरोपित फर्म देव पैकर्स हापुड़ की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जैसे-जैसे जीएसटी टीम द्वारा जब्त प्रपत्रों, स्टाक, फर्म के लेन-देन की जांच की जा रही है, वैसे-वैसे ही टीम के हाथ नए तथ्य लग रहे हैं जिससे फर्म की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है।
बता दें कि हापुड़ में मीट व सोस फैक्ट्री को पैकिंग मैटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म देव पैकर्स के आवास पर फैक्टरी पर जीएसटी की 20 सदस्यीय टीम ने छापा मार कर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की जीएसटी की कर चोरी पकड़ी थी और फर्म के प्रपत्रों को कब्जे में लिया था। आरोप है कि फर्म मालिक नितिन अग्रवाल ने चार बोगस फर्मो से क्रय देखते हुए एक करोड़ 42 लाख रुपए का अनुचित तरीके से आईटीसी लाभ लिया है। सूत्र बताते है कि व्यापारी ने करीब 50 लाख रुपए जमा कर दिया है।
वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारी से जांच में सहयोग करने और सर्वे के दौरान उपलब्ध स्टाक और लेन-देन के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। जांच के दौरान प्रपत्रों में खामियां पाई जा रही है जिससे कर चोरी बढ़ने की सम्भावनाओं को बल मिल रहा है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041






















