👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर गढ़ अमरोहा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान माहौल सुगंधित हो उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं पर पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर ने पिछले वर्ष भी हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की थी।
तीर्थ नगरी में गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर जैसे ही फूलों की बारिश हुई तो उनमें जबरदस्त उत्साह नजर आया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, धनौरा विधायक राजीव तरारा, राजीव सिरोही आदि ने भी पूर्व सांसद के साथ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।





















