👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खेड़ा कॉलोनी निवासी एक युवक की मोदीनगर में हुए सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। मोदीनगर पुलिस ने शव की पहचान पिलखुवा के खेड़ा निवासी सचिन के रूप में की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को सचिन बाइक पर सवार होकर मोदीनगर जा रहा था। जैसे ही वह गांव शामली के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सचिन का सिर सड़क में जा लगा जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने सचिन को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।





















