हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेची जा रही खाद्य सामग्री का खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं। खाद्य अधिकारी पूनम ने कार्तिक मेले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा और दुकानदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी पूनम ने बताया कि दुकानों से रंग बिरंगी मिठाइयों को हटवा दिया गया है। साथ ही हर दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा की गई है। ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल ना हो इसके लिए दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। खाद्य सामग्री को ढककर रखने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि कार्तिक मेले में बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। खराब गुणवत्ता यदि श्रद्धालुओं को परोसी या बेची गई तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा।





















