हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : छात्र-छात्राओं के पत्रों के समाधान के लिए महा विद्यालय प्रबंध समिति व महाविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालय मुख्य द्वार पर सोमवार को महा विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता बीमे वाले, उपप्रधान प्रभात कुमार अग्रवाल, मंत्री अमित कुमार अग्रवाल जॉनी छावनी वाले, प्राचार्य डॉ रेनू बाला द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर छात्र सहायता केंद्र सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ किया गया। प्रधान अशोक कुमार गुप्ता व मंत्री अमित कुमार अग्रवाल जॉनी छावनी वाले ने सिंगल विंडो सिस्टम चालू किए जाने संबंधित व्यवस्था पर हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि इस छात्र सहायता केंद्र पर छात्र-छात्राओं को एक ही विंडो से आई कार्ड संबंधित, प्रवेश व्यवस्था संबंधी, डीन कार्यालय से संबंधित, छात्रवृत्ति से संबंधित, महाविद्यालय से अन्य महाविद्यालय में स्थानांतरण संबंधित एनओसी, अंक तालिका तथा डिग्री के वितरण संबंधी, टीसी व सीसी वितरण संबंधी, छात्र छात्राओं के लिए विषय व सेक्शन संबंधित जानकारियां उपलब्ध रहेगी जिससे छात्र छात्राओं को भारी सुविधा होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक गण, कर्मचारी गण छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


























