👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक ग्रामीण को गांव गोंदी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी कि गोंदी तिराहा से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव गोंदी के कैश के रुप मे की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























