VIDEO: गढ़–गंगा मेला क्षेत्र में रहेगी अभेद सुरक्षा व्यवस्था










गढ़–गंगा मेला क्षेत्र में रहेगी अभेद सुरक्षा व्यवस्था

हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान हेतु उमड़ रहे श्रध्दालुओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार गढ़-गंगा में श्रध्दालुओं की संख्या तीस लाख के आंकड़े को पार कर जा जाए, तो कोई ताज्जुब नहीं होगा। बड़ी तादाद में श्रध्दालुओं बैलगाड़ी, भैसा बुग्गी व टैक्टर ट्रालियों से गंगा मैया की जय के उद्घोष के साथ पहुंच रहें। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 8 नवम्बर का है पूरे गढ़- गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के अभेदकिले के रूप में की गई है और पूरा मेला क्षेत्र पर ड्रोन की मदद से निगाह रखी जाएगी।

गंगा तट पर उमड़ रहे श्रध्दालुओं के सैलाब को जिला प्रशासन व पुलिस ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और श्रध्दालुओं की सुरक्षा हेतु कटिबध्द जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, एसडीएम दिग्विजय सिंह, सी.ओ. गढ़ स्तुति सिंह आदि अफसरान कमर कस कर मैदान में उतरे हैं और मेला का तमाम व्यवस्थाओं पर स्वय निगरानी रखें हैँ।

जिला प्रशासन व पुलिस ने दावा किया है कि मेले में हुडदंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। शराब का धंधा करने और जुआ व सट्टा करने वालों को जोल भोजा जाएगा। गढ़-मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।








Related Posts

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
error: Content is protected !!