हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की छात्राओं ने बुलंदशहर के प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विद्या भारती मेरठ प्रांत की 33 वीं एथलेटिक्स प्रांतीय प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए हापुड़ की छात्राओं ने बाजी मारी है। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने 10 गोल्ड समेत 33 पदक अपने नाम किए हैं। इसके बाद छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विद्यालय की छात्रा साक्षी पन्नू ने 100 और 200 मीटर दौड़ में, अवनी शर्मा ने गोला फेंक में, आयुषी तेवतिया ने 100 मीटर हर्डल, संजना बोरों ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। विजयी छात्राओं ने मथुरा में प्रस्तावित क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
बुलंदशहर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में हापुड़ की 13 छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक और 7 कांस्य पदक जीतकर हापुड़ का नाम रोशन किया है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























