हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बर्तन व्यापारी पर लगे जीएसटी चोरी के आरोपों की जांच में जुटी सरकारी टीम से मिले संकेतों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बर्तन व्यापारी राहुल जिंदल व संदीप जिंदल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
बता दें कि जीएसटी के डिप्टी कमीश्नर रमेश कुमार बैस के नेतृत्व में एक 20 सदस्यीय टीम ने माता मौहल्ला के कृष्ण बर्तन भंडार के प्रतिष्ठान व जरौठी रोड पर स्थित एक बड़े गोदाम पर छापा मारा था और गोदाम से एक करोड़ रूपए मूल्य के अघोषित बर्तन का स्टाक पकड़ा था। व्यापारी ने 25 लाख रूपए जमा करा दिए थे।
जीएसटी विभाग की टीम प्रतिष्ठान से कब्जे में लिए गए पेपर की जांच कर रही है और व्यापारी से स्टाक का साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच में जुटी टीम के सूत्रों के अनुसार व्यापारी अघोषित गोदाम में मिले करोड़ों रूपए के बर्तनों का कोई साक्ष्य अभी तक प्रस्तुत नहीं कर सका है जिससे जीएसटी कर चोरी एक करोड़ रूपए से अधिक हो सकती है। व्यापारी को कर चोरी का भुगतान ब्याज सहित करना होगा।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

























