👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के उद्यमियों ने लखनऊ में आयोजित कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन में हिस्सा लिया और हापुड़ में बन रहे उत्पादों को लोगों तक पहुंचाया जिससे जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ।
बता दें कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को फूड एक्सपो का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया। फूड एक्सपो में फूड इंडस्ट्री से जुड़े देश-विदेश से आए उद्यमियों ने हिस्सा लिया जहां हापुड़ के उद्यमी भी बड़े स्तर पर शामिल हुए। इस अवसर पर राजेंद्र, विजय शंकर शर्मा, अशोक छारिया, पवन शर्मा, संजीव अग्रवाल, शांतनु सिंहल आदि उपस्थित रहे।
JOB ALERT: हापुड़ में प्रतिमाह 15 हजार तक कमाने का मौका, 7668777545





























