👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने तीर्थनगरी में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए घाटों का बुधवार को निरीक्षण किया। बोट में सवार होकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। मुख्य गंगा स्नान को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। आपको बता दें कि अधिकारियों ने गढ़ गंगा कार्तिक मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए बोट में सवार होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




























