👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाकों में मंगलवार को खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने एक अजगर को देखा जिसने नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। नील गाय के बच्चे को अजगर ने निगल लिया। हालांकि कुछ देर बाद अजगर ने बच्चे को बाहर उगल दिया।
गढ़मुक्तेश्वर के झड़ीना और मिश्रीपुर के बीच खादर क्षेत्र का यह मामला है जहां कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। उनकी नजर अजगर पर पड़ी जिसने नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अजगर का वीडियो बनाकर अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसी बीच अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया जिसके बाद अजगर खेतों में घुस गया। अजगर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।




























