हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में शुरू होने जा रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया शुक्रवार को मेला स्थल पर पहुंचे। इस दौरान हरेंद्र सिंह तेवतिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी से जाना की आपात स्थिति में किस तरह एंबुलेंस लोगों की सहायता करेगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग किस तरह जगह-जगह पर कैंप लगा रहा है। इस दौरान विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंह तेवतिया ने अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सभी विभाग व्यवस्था कर ले। प्रकाश पथ, मोबाइल शौचालय आदि को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए। गढ़ गंगा मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 100 फुट चौड़े आपातकाल रास्ते का निर्माण भी कराया गया है।




























