हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के गांधी बाजार में स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मच गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय नरेश उर्फ भूली निवासी अर्जुन नगर पिलखुवा के रूप में हुई है। नरेश की मौत से उसकी बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है जब गांधी बाजार फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर नरेश का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नरेश शैलेश फार्म में स्थित कारखाने में काम करता था जो प्रतिदिन यहां से गुजरता था। नरेश की एक बहन है जिसका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।






















