हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाई बहन के रिश्ते का प्रतीक भैया दूज पर भाई को हार्ट अटैक आने पर बहन भी सदमे में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां बहन की मौत की खबर सुनकर भाई ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है।
भाईदोज के अवसर पर 27 अक्टूबर को देश भैया दूज का पर्व मना रहा था। इसी बीच जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नगला में 70 वर्षीय कमलेश ने भी अपने छोटे भाई 60 वर्षीय टुंडा पुत्र प्रीतम वाल्मीकि को तिलक किया। पूरा परिवार खुशियां मना रहा था लेकिन गुरुवार की रात 12:00 बजे अचानक टुंडा को हार्ट अटैक आ गया जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाई को हार्टअटैक आने की सूचना जब उसकी बहन कमलेश को मिली तो उसे भी हार्ट अटैक आ गया जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बहन की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में भर्ती टुंडा ने रात करीब 1:30 बजे दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। भाई और बहन के एक साथ निधन होने पर शोक की लहर दौड़ गई।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590





























