👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित एक ट्रस्ट की करीब 850 वर्ग गज भूमि को स्वामित्व का अधिकार न होने के बावजूद करोड़ों रुपए में बेचने वाले आरोपी पर शासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
बता दें कि विक्रेता पर ट्रस्ट की भूमि को विक्रय करने का स्वामित्व नहीं है, फिर भी आरोपी ने जाल साजी करके ट्रस्ट की करीब 850 वर्ग गज भूमि टुकड़ों में बेच डाली। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त की जांच में यह तथ्य उजागर हो चुका है। एक क्रेता ने ट्रस्ट की भूमि को स्वयं, बेटे तथा मित्रों के नाम से खरीदी है। इस बैनामी सम्पत्ति की जांच आयकर विभाग कर रहा है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733





























