👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 812/22 धारा 147,452, 504,506,354(1)(II),354ख,354घ(1) भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।महिला हापुड के आदर्श नगर की पूनम है।पूनम को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।





























