हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ के अधिवक्ता सैयद फजील अहमद के दुबग्गा आवास पर 8 अक्तूबर को हुई सनसनीखेज चोरी में हापुड़ के एक गैंग का हाथ उजागर हुआ है। इस गैंग के चार सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य फरार है।
लखनऊ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंग के सदस्य एक कार द्वारा 8 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचा था। यह गैंग बंद पड़े मकानों को अपना निशाना बनाता है। लखनऊ पुलिस ने काजीबाड़ा हापुड़ के 50 वर्षीय आऱिफ उर्फ कल्लू तथा इकराम नगर लोनी गाजियाबाद के राशिद को गिरफ्तार किया। आरिफ गैंग का सरगना है, जबकि राशिद कार चालक है।
हापुड़ पुलिस जाकिर कालोनी धौलाना के मुर्सलीन उर्फ छोटे तथा हुमांयू नगर खरखौदा के मीनूद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हापुड़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख 20 हजार रुपए नकद, जेवर, तमंचे व कारतूस बरामद कर चुकी है। फिलहाल आरोपी जेल मे है।
लखनऊ पुलिस गांव फलावदा के कपिल व सानिया गार्डन के नईम उर्फ शफीक की तलाश कर रही है। लखनऊ पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी का माल हापुड़ के एक सुना को बेचा था।
दीपावली ऑफर : FREE THREADING , SPA और भी बहुत कुछ : 8218124225


























