हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद बाबा का बुलडोजर खूब गरज रहा है और माफियाओं के पसीने भी छूटे हुए हैं। ऐसे में अब बाबा का बुलडोजर यूपी में नंबर वन नजर आ रहा है। वहीं गुरुवार को एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली जब काफी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पहुंचकर पुलिस को बुलडोजर भेंट किया। इस दौरान पुलिस अंकल को एक जीप बनाकर भी भेंट की गई। बच्चों का उद्देश्य है कि आजकल यूपी में बुलडोजर बहुत चल रहा है जिसके चलते बच्चों ने कागजों का बुलडोजर बना कर पुलिस को भेंट ।
बता दें कि बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार के पास यूपीएस बहादुरगढ़ विद्यालय के छात्र-छात्राएं पहुंचे। इस दौरान तरह-तरह के गिफ्ट लेकर बच्चे थाने पहुंचे थे। सबसे बड़ी बात यह रही कि यूपी का नंबर-1 बुलडोजर की तरह दिखने वाला कागजों का बुलडोजर बनाकर बच्चे थाने पहुंचे। छात्रों का कहना है कि यह बुलडोजर यूपी में बहुत दौड़ रहा है और योगी आदित्यनाथ की सरकार में यह बुलडोजर काफी अच्छे तरीके से काम कर रहा है।
बच्चों ने कागजों की एक पुलिस जीप भी बनाकर भेंट की और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक भी हुए।
जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…
Read more
























