हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाते समय थाने के टॉप-10 अपराधी सहित दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार, कर लिया जिनके कब्जे से 160 लीटर अवैध कच्ची शराब, 1200 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।आरोपियों में एक थाना गढ़मुक्तेश्वर का टाप टेन में शामिल प्रेमचन्द उर्फ खरगोश गांव नयागांव इनायतपुर का है तथा दूसरा आरोपी भी इसी गांव का कल्लू है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समझ अवैध रूप से शराब बनाकर बेचना स्वीकार किया है और गढ़मुक्तेश्वर मेले के कारण वे शराब बनाकर एकत्र करने में लगे थे।खरगोश शराब के धंधे में पहले भी जेल जा चुका है।
भाजपा स्वच्छ भारत अभियान द. हापुड़ के नगर संयोजक राजेश वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन व भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं


























