👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की विजिलेंस विभाग की टीम ने गांव बड़ौदा सिहानी में छापामार कार्रवाई कर लाखों की बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग ने चोरी की बिजली से चलती आटा चक्की पकड़ी है। इसके साथ ही 10 घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस टीम के एई एससी यादव ने बताया कि सोमवार को टीम ने बड़ौदा सिहानी गांव में छापामार कार्रवाई की जहां पाया गया कि शादाब पुत्र कलुआ बिजली चोरी कर कर रहा है। इसके साथ ही अन्य घरों में भी कटिया डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीपावली ऑफर : FREE THREADING , SPA और भी बहुत कुछ : 8218124225






























