हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह बिलारी ने हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार चुनावी वादों से मुकर रही है।उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बुलंदशहर किसान पंचायत में जाते हुए किसान नेता हर पाल बिलारी ने कहा हम संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपीटी गारंटी के कानून और किसानों को गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने के भुगतान की लड़ाई लड़ रहे हैं। खेतों की तारबंदी और किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉली में आने जाने पर जो प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया है ,वह तुगलकी फरमान है । एक तरफ आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं दूसरी और तारबंदी पर सरकार प्रतिबंध लगा रही है। यह किसान को फांसी पर चढ़ाने जैसे प्रतिबंध है ।ट्रैक्टर ट्रॉली किसान का संसाधन है, वह अपनी फसलों अपने खेतों पर काम कराने के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर ट्रॉली में ही लेकर आता -जाता है। अब सरकार बताएं क्या किसान अपनी खेतों में मजदूरों को काम कराने के लिए जहाज रेल या फिर फॉर्च्यूनर में ले कर जाएगा ।सरकार को व्यवहारिक नीतियां बनानी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने कहा कि जनपद हापुड़ के किसानों के गन्ना भुगतान की समस्या एक नासूर बन गई है जल्द ही जनपद में गन्ना भुगतान को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यदि दिवाली से पहले 60 करोड़ प्रति माह भुगतान का वादा मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन नहीं निभाता है तो जनपद का किसान जिला मुख्यालय पर गन्ने की फसल को जलाकर दिवाली मनाएगा। सभी देशवासियों के त्योहारों में गन्ना किसान मिठास भरता है लेकिन उसके अपने त्योहारों मे कोई मिठास नहीं है और एक अंधकार भरी और फीकी दिवाली किसानों के चौखट पर फिर दस्तक दे रही है क्योंकि किसानों को एक 1 वर्ष में भी जनपद हापुड़ में गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है जबकि प्रदेश सरकार ने किसानों को चौथे दिन में करने के भुगतान का वादा किया था लेकिन सरकार के सभी वादे जुमला साबित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष देवेंद्र बाना के चौधरी हरपाल का स्वागत करते हुए कहा बीकेयू असली के नेतृत्व में जनपद में गन्ना किसानों के भुगतान और आवारा पशु से छुटकारा तथा खेतों की तारबंदी और ट्रैक्टर ट्रॉली पर जो प्रतिबंध लगाया गया है उसके खिलाफ जल्द आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मीडिया प्रभारी राजीव तेवतिया, एनसीआर सेक्रेटरी योगेंद्र सिरोही, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला महामंत्री सुमित, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी जिला सचिव प्रमोद त्यागी मंडल सचिव मोहित मावी, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार जिला सचिव कपिल मावी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रधान ,सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष नीरज मावी, हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष रहमान चौधरी, सोनू मावी,अनिल मावी, वीरपाल सिंह, नरेंद्र प्रधान, अन्नू मावी, अमित कुमार, सिंभावली ब्लॉक प्रवक्ता मोहित अधाना, सिंभावली ब्लॉक प्रभारी सरदार सिंह, मनीष भारद्वाज, अंकुर चौधरी, फुरकान अली फुरकान अली, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
































