हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा पुलिस ने हापुड़ के एक मोहल्ले में दबीश दी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी बन गई। पुलिस का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान महिलाएं सामने खड़ी हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला शनिवार की रात करीब 9:30 बजे का है जब जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित टीटी नगर में हरियाणा पुलिस चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मोहल्ले में पहुंची। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी साथ लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस का विरोध किया। महिलाएं सामने आ गई और पुलिस के साथ बदसलूकी की। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। खुद को देता हुआ देख पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिनी ट्रक ने महिला को कुचला
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…
Read more
























