हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाने के टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से अवैध गांजा और अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अपराधी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल धौलाना पुलिस गांव देहरा मोहल्ला गढ़ी में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने थाने के टॉप टेन अपराधी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पांच किलोग्राम अवैध गांजा, एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























