👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे गन्ने के खेतों में दो अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसी बीच कड़ी मशक्कत कर दोनों अजगरों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
माधापुर में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर दो अजगरों पर पड़ी जिन्हें देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसी बीच गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी ग्रामीण खेतों की ओर निकल पड़े जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर दोनों अजगरों को पकड़ लिया जिनमें से एक लगभग 10 फीट लंबा और दूसरा लगभग 20 फीट लंबा था। दोनों अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
























