हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 15 में खाली पड़े प्लॉट को स्थानीय लोगों ने कूड़ा घर बना दिया है। लगातार यहां कूड़ा डाला जा रहा है जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। साथ ही मौहल्ले का गंदा पानी भी प्लॉट में जा रहा है।
बता दें कि वार्ड नंबर 15 में राधा कृष्ण गौशाला के पास स्थित यह प्लॉट बीमारी का अड्डा बन चुका है जहां बारिश के दिनों में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























