हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर लगने वाले गढ़-गंगा मेला स्थल का गढ़ के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर निरीक्षण किया। बता दें कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण गढ़ गंगा मेला स्थल को जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है और स्थान-स्थान पर पानी भर गया है।
गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम विवेक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर आदि ने मंगलवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर गढ़ गंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेला स्थल पर खड़ी गन्ने की फसल व धान की फसल को शीघ्र ही काट लेने के लिए किसानों से कहा।


























