हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना ब्लॉक के गांव डहाना के मुख्य मार्गों में से एक रास्ते पर पुलिया निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की है। बताया जा रहा है कि यह रास्ता श्मशान घाट व अन्य गांव को जोड़ता है लेकिन पुलिया न बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते उन्हें अन्य विकल्पों को चुनना पड़ता है जिससे रास्ता लंबा हो जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया जाए।
बता दें कि गांव डहाना का यह मार्ग गांव चचाई समेत विभिन्न गांव को जोड़ता है जिससे कई ग्रामीणों के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस मार्ग पर पुलिया ना होने से ग्रामीणों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























