हापुड के कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व जोनल अध्यक्षों का स्वागत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में हापुड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का बड़ी संख्या में लखनऊ पहुँचकर स्वागत किया।
कांग्रेस कमेटी हाई कमान ने ब्रजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष तथा नसीमुद्दीन सिदिकी, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित व अनिल यादव को जोनल अध्यक्ष किया हैं। ब्रजलाल खाबरी काँग्रेस कार्यालय पहुचने से पहले अपनी माता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, उसके बाद हनुमानजी के मंदिर जाकर माथा टेककर कांग्रेस कार्यालय पहुचे। ब्रजलाल खाबरी ने कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के संविधान के निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया।
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी के नेतत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनयुक्त अध्यक्षओ का फूलमाला पहनकर स्वागत किया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को बाबा सहाब का फोटो चित्र देकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी हापुड़ (अनुसूचित विभाग) के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने बताया आज हापुड़ जनपद से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया कि उन्होंने एक दलित समाज के व्यक्ति को प्रदेश की कमान दे कर दलित समाज का मान बढ़ाया हैं, जिससे कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार होगा औऱ पार्टी को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश सचिव चौधरी शमीम अय्यूब ने बताया की आज कांग्रेस कमेटी को नए प्रदेश अध्यक्ष मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पांच जोनल अध्यक्ष बनाए है जो उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और जातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो सभी समाज को साथ ले कर चलने का संदेश देते हैं। कामेश रतन,संदीप सिंह, सूर्यकान्त, सतीश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।








Related Posts

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शादी-विवाह में ऊंची व तेज कम्पन वाली आवाज से बजने वाले डीजे से छात्र परेशान हैं। छात्रों ने आवाज पर नियंत्रण करने की…

Read more

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बेरोजगार नौजवान चोरी-छिपे शराब बेचने के धंधे में लगे हैं, जो शराब के ठेकों से ही शराब खरीदकर वक्त बेवक्त बेचकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले
error: Content is protected !!