हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खिलाड़ी कार्तिक त्यागी 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में शुरू हो रही मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे। कार्तिक त्यागी के साथ मेरठ के समीर चौधरी, समीर रिजवी, हरदीप सिंह, प्रियम गर्ग भी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि हापुड़ के रहने वाले कार्तिक त्यागी मेरठ में विक्टोरिया पार्क में अभ्यास करते हैं। मेरठ के कुछ खिलाड़ियों का चयन मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ है। टीम की कप्तानी गाजियाबाद के बल्लेबाज करण शर्मा करेंगे। बता दें कि रिजर्व में मेरठ के विवेक संधू और प्रशांत चौधरी को चुना गया है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























