हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे तीन वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34,000 का चालान कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन होने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
बता दें कि एनजीटी यानि राष्ट्रीय हरित अधिकरण सहित न्यायालय के आदेश है कि गंगा में मूर्तियों का विसर्जन नहीं होगा. ऐसे में आदेशों का पालन कराने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं विभिन्न प्रांतों से आए कुछ लोग मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ गंगा नगरी पहुंचे जहां पुलिस बल ने तीन वाहनों को रोककर उनका 34,000 का जुर्माना कर दिया। मूर्ति विसर्जन के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी जहां नहर में विसर्जन कराया गया।
























