👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक तरफ गाजियाबाद के रामलीला मैदान में झूला टूटने से चार लोग घायल हो गए। वहीं हापुड़ के रामलीला मैदान का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। यह स्टंट इतना जानलेवा हो सकता है कि स्टंट बाज जान भी की जा सकती है लेकिन वह निडर होकर स्टंट कर रहा है। यह वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में हाल ही में पुलिस ने अश्लील डांस बंद कराया था और मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अब रामलीला मैदान का एक और वीडियो सामने आया है जहां एक युवक जानलेवा स्टंट कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
































