हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई और लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व चरणों में पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने नगर पालिका परिषद हापुड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि हापुड़ में सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण कई-कई बार हो चुका है किंतु नगर पालिका परिषद हापुड़ की हठधर्मिता के कारण पूर्व प्रधानमंत्री स्व: लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की उपेक्षा हो रही है। ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था नगर पालिका परिषद हापुड़ के चुनाव में उस पार्टी को वोट देगी जो शपथ पत्र के साथ चार मांगों को जिसमें पक्का बाग चौराहे का नाम अमर शहीद मेजर आशाराम चौक रखने, लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का सौंदर्यकरण करने, सिकंदर गेट पुलिस चौकी पर स्थित शहीद जबरदस्त खां शहीद स्तंभ का सौंदर्यीकरण व अतरपुरा चौपला पुलिस चौकी पर स्थित शहीद स्मारक पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लिखित पत्र में देगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव विजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, जिला मिडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार भूरे, जिला संगठन मंत्री राम अवतार सैनी, महिला बिग्रेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण धानी, प्रशासनिक सदस्य आक्षी त्यागी सुधीर त्यागी,सुंदर आर्य व निखिल त्यागी मौजूद रहे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274

























