हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को दोपहर तक मिली जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ में दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट जिला प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जनपद हापुड़ ब्लॉक धौलाना के गांव भूडिया में एक 11 वर्षीय बालक तथा हापुड़ के मौहल्ला अतरपुरा में एक 30 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिला प्रशासन ने दोनों मरीजों का उपचार शुरु कर दिया है। साथ ही इलाके को नियंत्रण में लेकर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है। (ehapurnews.com)
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें:


























