हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखवा थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द में गुरुवार की रात चोरों ने तीन मकानों में धावा बोलकर दो मकानों से नकदी और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं तीसरे मकान की अलमारी को चोरों ने खंगाला लेकिन परिजन के जागने पर चोर भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बझेड़ा खुर्द में राजपाल, सतपाल प्रेमपाल का मकान एक ही गली में है। गुरुवार की रात को चोर राजपाल के मकान में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर 80,000 हजार रुपए की नकदी, सोने की दो अंगूठियां, 10 तोला चांदी की पाजेब और मंगलसूत्र ले उड़े। वहीं गांव में चोरों ने प्रेमपाल के मकान में भी धावा बोलकर सोने व चांदी के आभूषण तथा 15,000 की नकदी चुरा ली। हालांकि सतपाल के मकान में घुसे चोर परिवार के बच्चों के जागने पर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























