हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंत्योदय कार्ड तथा गृहस्थी कार्ड धारकों की एक बार फिर मौज आ गई है जिन्हें दिसंबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति यूनिट 5 किलो चावल दिया जाएगा। सरकार ने अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर तक इस योजना का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने के लिए कदम उठाया है।
जनपद हापुड़ में 8,805 अंत्योदय कार्डधारक तथा 2,15,195 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का संचालन काफी समय से किया जा रहा है। शुरुआती दौर में योजना के तहत चावल और गेहूं दोनों दिए जाते थे लेकिन बाद में चावल ही दिया जाने लगा। इस योजना को दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है जिससे प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

































