बृजघाट पर पार्किंग के नाम अवैध वसूली से रोष











हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को व्यापारियों और उद्यमियों के साथ मासिक बैठक की। बैठक में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल, हापुड़ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले) ने कहा कि हापुड़ में पार्किंग की भारी समस्या है इसलिए कोई जगह चिन्हित कर पार्किग की व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। मंडल के महामंत्री संजय अग्रवाल ने बृजघाट पर पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली करने वालों पर कार्यवाही की मांग की।पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं पर बिंदु वार चर्चा की और व्यापारियों के समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारी भी अपने आसपास होने वाली गतिविधियों का कड़ी नजर रखे। अपनी दुकानें के कैमरे सही रखे, कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन दुकानों पर कैमरे लगे है वह दुकान के अंदर है इसलिए एक कैमरा दुकान के बाहर लगाने पर जोर देते हुये “एक कैमरा शहर के नाम” का स्लोगन दिया। बैठक में मुख्य रूप से विजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, सुमित कंसल, विजेंद्र गर्ग, अरविंद शर्मा, मनीष कंसल (मक्खन), अमन गुप्ता, मधुर कंसल, अनुज जैन, करुण कंसल, सुरेश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041









Related Posts

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

🔊 Listen to this लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बाईपास पर लूट की…

Read more

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

🔊 Listen to this गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में मंगलवार की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

गाली देने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

गढ़: टोल के खिलाफ फिर उठी आवाज़

गढ़: सड़क पर व्यक्ति ने किया हंगामा, पुलिस के आने पर भागा

गढ़: सड़क पर व्यक्ति ने किया हंगामा, पुलिस के आने पर भागा

पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास के आरोप में आरोपी को मिली जमानत

पूर्व मंत्री पर फायरिंग के प्रयास के आरोप में आरोपी को मिली जमानत

छोटा रूट होने के कारण ई-रिक्शा चालकों की आय पर पड़ा असर, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

छोटा रूट होने के कारण ई-रिक्शा चालकों की आय पर पड़ा असर, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग
error: Content is protected !!