👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामलीला मैदान में श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है जहां अश्लील डांस भी किया जा रहा था। गुरुवार की रात को मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्लील डांस को बंद करा दिया और भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी। बता दें कि रामलीला मैदान में वैसे तो बच्चों और लोगों के मनोरंजन के लिए खेल, तमाशे, झूले आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं लेकिन इस मेले में नौजवानों के लिए नौटंकी की व्यवस्था की गई थी जहां अश्लीलता की सारी हदें पार कर गानों पर नृत्य करते किया जा रहा था। नौजवान भी चटकारे लेकर अश्लील इशारे करने में पीछे नहीं थे। मामले की खबर प्रसारित होने के पश्चात पुलिस की आंखें खुली और उसने पहुंचकर डांस को बंद कराया।
























