👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क का निर्माण किया जा रहा जहां लगातार वरिष्ठ अधिकारियों, जिम्मेदार लोगों के निरीक्षण का दौर जारी है लेकिन यहां हो रही पानी की लीकेज को देखकर ऐसा लगता है कि किसी को इसकी चिंता ही नहीं है। इस अनदेखी से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क बनाया जा रहा है जहां पर लोगों के लिए झूले, पार्क, ट्रैक आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है लेकिन इसी बीच पानी की पाइप लाइन लीक होने पर किसी भी कर्मचारी, अधिकारी की निगाह इस ओर नहीं गई। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है।
























