मेरठ रेंज आईजी पहुंचे सर्राफा बाजार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में गुरुवार की देर शाम मेरठ रेंज आईजी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने कई मामलों को आईजी के समक्ष रखा। इसी के साथ आईजी के साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अन्य पुलिसकर्मी, अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया हुआ है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। मेरठ रेंज आईजी प्रवीण कुमार हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने बुलंदशहर रोड, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, पक्काबाग चौपला, अतरपुरा चौपला समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही त्योहारों के मद्देनजर सर्राफा व्यापारियों से भी पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की जहां सर्राफा व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे। इस दौरान सर्राफ अरविंद शर्मा, सराफ सचिन जिंदल, सर्राफ आयुष शर्मा आदि उपस्थित रहे। पुलिस का यह मार्च जदीद चौकी से शुरु हुआ जो नगर पालिका परिषद हापुड़ में स्थित शहीद स्तम्भ पर समाप्त हुआ। इस दौरान एएसपी मुकेश मिश्र, सीओ अशोक सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय, हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार आदि उपस्थित रहे।








Related Posts

हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज

🔊 Listen to this हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 29 में विद्युत समस्या से हर…

Read more

गढ़: बंद फाटक के नीचे से निकले नासमझ, तभी आ गई ट्रेन.. कांप उठे पैर और फिर……

🔊 Listen to this गढ़: बंद फाटक के नीचे से निकले नासमझ, तभी आ गई ट्रेन.. कांप उठे पैर और फिर…… हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज

हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज

गढ़: बंद फाटक के नीचे से निकले नासमझ, तभी आ गई ट्रेन.. कांप उठे पैर और फिर……

गढ़: बंद फाटक के नीचे से निकले नासमझ, तभी आ गई ट्रेन.. कांप उठे पैर और फिर……

हापुड़: सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

हापुड़: सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर अवैध रूप से किया खाद्य सामग्री का भंडारण

मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर अवैध रूप से किया खाद्य सामग्री का भंडारण

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे
error: Content is protected !!