हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बुधवार को शपथ ली। शपथ चुनाव अधिकारी अताउल रहमान ने दिलाई जिसके बाद से ही पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जिला जज बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि वाद कार्य हित में बार और बेंच के मध्य सामंजस्य जरूरी है। शपथ ग्रहण समारोह में बार काउंसिल इलाहाबाद के पूर्व वाइस चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए उनके साथ हमेशा खड़े हैं। इस अवसर पर प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय अमित पाल सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274


























