कविता के माध्यम से शहीदों को याद किया गया










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जे एम एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हिंदी भाषा पखवाड़े के अंतर्गत शहीद भगत सिंह जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ अशोक मैत्रेय ने की एवं संचालन विकास विजय सिंह त्यागी ने किया। कवियों ने अपने काव्य पाठ से सभी छात्रों को प्रेरित किया।
कवि अशोक मैत्रेय, अनिल वाजपेई, अवनीत सिंह समर्थ, स्वदेश यादव, मधुकर मोनू त्यागी तथा विकास विजय सिंह आदि कवियों ने अपनी कविताओं से कॉलेज के शिक्षकों, स्टाफ तथा छात्रों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
इस मौके पर उद्यमी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता , बाल मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी, डॉ अतर सिंह( प्रधानचार्य मिशन स्कूल), राम किशोर त्यागी(चेयरमैन एम एस हेरिटेज ) , विकास तेवतिया( चेयरमैन विकास ग्लोबल ), अश्वनी त्यागी (चेयरमैन सर्वोदय विद्यालय), आर्यन त्यागी , तथा निपेंद्र राणा (सनातन परमार्थ ट्रस्ट )आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जे एम एस कॉलेज के चेयरमैन राकेश सिंघल तथा प्रबंधन समिति हिमांशु सिंघल तथा आयुष सिंघल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, व पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया तथा संयुक्त रूप से छात्रों को इस प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा जोड़ने का भरोसा दिलाया।
अंत में कॉलेज की प्रवक्ता शाहवार ने सभी अतिथियों तथा छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कवियों की हौसला अफ़जाई करने वालों में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी गायत्री परिवार से सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के निखिल त्यागी अहाते वाले, गुलशन त्यागी, भाकियू अराजनैतिक के युवा के तहसील अध्यक्ष सैंकी त्यागी,मदन त्यागी व कालिज के छात्र छात्राओं ने तालियों के साथ बखूबी साथ दिया।

HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!