हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रों के तीसरे दिन बुधवार को मां श्री चंडी जी पालकी का गांधी गंज, कृष्णा गली, जवाहर गंज, आर्य नगर आदि इलाकों में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा पर स्वागत किया और पालकी का पूजन कर मां चंडी जी से परिवार की उन्नति तथा विश्व कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। मां चंडी जी की पालकी में शामिल काली मां के करतब देख कर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
श्री चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भक्त अखिल कुमार, महेश ट्याला, विनीत कुमार, देवेश कुमार, नवीन आनंद, अनुज कुमार आदि ने मां चंडी जी की पालकी को कंधों पर धारण कर भक्तों को दर्शन कराने नगर भ्रमण पर निकल पड़े। हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित मां पथवारी पर सभी ने शीश झुकाया और आगे बढ़ गए।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में निकाली जा रही मां चंडी जी की पालकी ने जैसे ही जवाहर गंज में प्रवेश किया तो भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पुरा इलाका चंडी मैय्या की जय के उद्घोष से गूंज उठा। सभासद योगेंद्र पंडित मां चंडी जी की चरण पादुका लेकर चल रहे थे।
युवा उद्यमी शांतनु सिंघल, नंद किशोर गोयल, वेद प्रकाश अग्रवाल, परशुराम बंसल, कमल किशोर अग्रवाल, एडवोकेट पुलकित अग्रवाल, पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन, रोहित गर्ग आदि परिवारों ने पालकी का पुजन किया। महंत रवींद्र पोपट ने श्रद्धालुओं को पटका पहना कर व प्रसाद देकर सम्मानित किया और सामाजिक कार्य करने को कहा। साथ ही चार अक्तूबर को निकाली जाने वाली मां चंडी जी भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मां चंडी जी की पालकी के महंत रविंद्र पोपट का सीमन परिवार ने शाल ओढ़ा कर, माला पहना कर तथा मां चंडी जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

























