हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 108, 102 एंबुलेंस में सोमवार को दो महिलाओं का रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
108 एंबुलेंस को सूचना मिली कि गांव शेरपुर की रहने वाली 24 वर्षीय सर्वेश देवी को प्रसव पीड़ा हो रही है। एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन गढ़मुक्तेश्वर रेलवे फाटक के पास महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी जिसके चलते ईएमटी प्रवीण कुमार तथा आशा सुनीता ने एंबुलेंस को साइड रुकवाया और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी में डॉक्टर दीपशिखा को हैंड ओवर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सूचना मिलने के 11 मिनट के भीतर गर्भवती महिला के घर पहुंच गई।
वहीं हापुड़ की पीपीसी कोठी गेट क्षेत्र में संचालित एक एंबुलेंस में सोमवार की रात को एंबुलेंस को सूचना मिली कि कौशल पत्नी चिंटू निवासी असोड़ा को प्रसव पीड़ा हो रही है। एंबुलेंस सूचना मिलने की कुछ ही देरी में गांव असोड़ा पहुंची जहां रास्ते में ही कौशल ने पुत्री को जन्म दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।


























