हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में कार्य कर रही है। इसके निमित्त मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर नगर में 01अक्टूबर को होने वाले वृक्षारोपण अभियान को लेकर युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राहुल वशिष्ठ व प्रवासी के रूप में भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा ने बताया वृक्षारोपण अभियान में युवा मोर्चा गढ़ नगर में 1000 पौधे लगाने का कार्य करेगा।
साथ मे इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री दीपक शर्मा ,नगर मन्त्री रोहित मल्होत्रा, युवा मोर्चा गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़, नगर महामन्त्री अर्जुन शर्मा, नगर उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, करन गौतम, जयवर्धन शर्मा उपस्थित रहे।
लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…
Read more
























