VIDEO: भाकियू टिकैट ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव दस्तोई में बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मचारियों द्वारा नहाते हुए महिला की वीडियो बनाने का मामला गर्माता जा रहा है जहां शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और बिजली विभाग पर कई संगीन आरोप लगाए। साथ ही क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया।
आपको बता दें कि बिजली विभाग बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चला रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को जब बिजली विभाग के अधिकारी गांव दस्तोई में पहुंचे तो बिजली चोरी की जांच करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया और बिजली कर्मी पर आरोप लगाया कि बाथरूम में नहा रही एक महिला की कर्मी ने वीडियो बना ली। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए जिसके बाद उनकी बिजली कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आवाज उठाई और गांव पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान भी चलाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा, जिला महासचिव भवेंदर सिंह सिसोदिया, हापुड़ तहसील अध्यक्ष भुल्लन त्यागी, महिला विंग की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष बबली त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम त्यागी आदि उपस्थित रहे।








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!