हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन हापुड़ शाखा द्वारा शुक्रवार को रेल बचाओ उत्पादन इकाई बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया अपना विरोध जहिर किया। यूनियन ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। स्टेशन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया गया जहां हापुड़ शाखा के अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि भारत सरकार पूरी तरीके से निजीकरण की नीति पर चल रही है। रेलवे की उत्पादन इकाइयों को निजीकरण करने के लिए बेचा जा रहा है। एक-एक कर उत्पादन इकाइयां बंद की जा रही है। शाखा सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि उत्पादन इकाइयों का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए। इसी के साथ एनपीएस हटाने के लिए भी आंदोलन तेज करने की बात की गई। इस दौरान धीरज चौधरी, अमरीश पाल आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…
Read more
























