हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मदरसों का सर्वे शुरू हो चुका है। इसी क्रम में हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को हापुड़ तहसील क्षेत्र के मदरसों का निरीक्षण किया। अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी भी एसडीएम के साथ मौजूद रहे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10-12 बिंदुओं पर मदरसों का सर्वे हो रहा है। इसी क्रम में हापुड़ तहसील क्षेत्र के मदरसों का सर्वे शुरू हुआ। एसडीएम ने मदरसो का जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों के सर्वे के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ऐसे में 12 बिंदुओं पर अधिकारी मदरसों का सर्वे करने में जुट गए हैं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सर्वे के दौरान मदरसों के दस्तावेज, फंडिंग आदि को लेकर सवाल किए जा रहे हैं और मदरसों का निरीक्षण किया जा रहा है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























